इंसान की 3 सबसे बड़ी शक्ति क्या है?


इंसान की 3 सबसे बड़ी शक्ति क्या है?

क्षमा, प्रेम और स्वीकार्यता आपकी ताकत है। शिवयोग में बाबाजी जी बताते हैं कि अगर आप हर जीव को क्षमा करना, उससे प्रेम करना और जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करना सीख जाते हैं, तो आपकी आंतरिक शक्ति बढ़ती है। आपका विरोधी भी आपका सहयोगी बन जाता है। इन तीन की कमी की वजह से ही महाभारत युद्ध हुआ था। कौरवों ने पाण्डवों को न तो क्षमा किया था, न ही प्रेम किया था और न ही स्वीकार किया था, जिसके कारण युद्ध हुआ था। यदि ये तीन चीजें हो जातीं तो महाभारत का युद्ध कभी नहीं होता। यदि आंतरिक और बाह्य युद्ध से बचना हो तो अपने और दूसरों को प्रेम, क्षमा और स्वीकार करना सीखें। यह शिवयोग का मूलभूत सिद्धांत है। नमः शिवाय।

#shivyogwisdom #innerstrength #forgiveness #unconditionallove #acceptance #ishanshivanand

Comments

Popular posts from this blog

ENHANCING RELATIONSHIPS THROUGH MINDFUL COMMUNICATION || Yoga of Immortals || Ishan Shivanand

ECHOES OF THE ANCIENTS: ANCESTRAL GUIDANCE FOR MODERN TIMES || Yoga of Immortals || Ishan Shivanand

तनावमुक्त जीवन के लिए क्या करें?