क्या साधना के लिए समय का ध्यान रखना जरूरी है?



क्या साधना के लिए समय का ध्यान रखना जरूरी है?

योगा ऑफ इम्मोर्टल्स का अभ्यास करने का सबसे अच्छा समय शिवयोग में सुबह नाश्ते से पहले का बताया गया है। सुबह जल्दी जागने के बाद, पेट साफ करके स्नान करने से पहले इसका अभ्यास कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो स्नान करने के बाद भी इसका अभ्यास करके अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सुबह का समय पसंद नहीं है या आपको सुबह के वक्त समय नहीं है तो आप शाम को सूर्यास्त के बाद भी योगा ऑफ इम्मोर्टल्स का अभ्यास कर सकते हैं। इस साधना को करने के वक्त बस इतना ध्यान रखना चाहिए कि आपका पेट खाली होना चाहिए। वहीं आप खाना खाने के 2-3 घंटे बाद भी इस योग साधना का अभ्यास कर सकते हैं।
सीधे शब्दों में, योग करने का सबसे अच्छा समय वह समय है जो आपके लिए उपयुक्त है। समय और जगह के अनुसार आप इसका अभ्यास कर सकते हैं। जब आप दफ्तर या बाहर कहीं होते है तो भी इस योग साधना को कर सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सप्ताह के किस दिन कौन सा आसन या किस जगह कर रहे हैं। बस, जहां भी जितना वक्त मिले, योगा ऑफ इम्मोर्टल्स की साधना करें और इससे होने वाले फायदों का लाभ उठायें।

Comments

Popular posts from this blog

Embark on Your Divine Journey to Bliss, the state of Shivyog Samadhi!

ECHOES OF THE ANCIENTS: ANCESTRAL GUIDANCE FOR MODERN TIMES || Yoga of Immortals || Ishan Shivanand

तनावमुक्त जीवन के लिए क्या करें?