अनकंडीशनल लव से जीवन में क्या मिलता है?


अनकंडीशनल लव से जीवन में क्या मिलता है?
हमारे पूज्य बाबा जी, डाॅ.अवधूत शिवानंद जी ने अपने जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अनुभव अपने साधकों के साथ शेयर किया। उनके जीवन का यह अनुभव है जीवन से निराश और हताश व्यक्तियों के लिए रामबाण औषधि के समान है। बाबा जी बताते हैं कि उन्होंने जीवन में बहुत सी साधनाएं करी और उनसे शक्तियां और सिद्धियां भी प्राप्त करी। इसके बावजूद उन्हें इस संसार में अगर कोई सबसे ज्यादा शक्तिशाली शक्ति लगी तो वह थी अनकंडीशनल लव, क्योंकि यह वह शक्ति है जो हमें जीवन में उपलब्धियां प्रदान करती हैं और जब हमारे जीवन में उपलब्धियां आने लगती हैं तो हमारे जीवन से निराशा और हताशा स्वतः ही खत्म होती जाती है। इसके बाद हम एक नए खुशहाल जीवन का निर्माण करते हैं और जीवन में सदैव पूर्णता का आभास होता रहता है। इस शक्ति को प्राप्त करने के लिए कोई तप या साधना करने की जरूरत नहीं है। बस व्यक्ति को अपने मन में सदैव धन्यवाद का भाव रखना होगा। जब हमारे मन में यह भाव आ जाएगा तब हम स्थान, जीव और वनस्पति आदि के प्रति मैत्री और प्रेम का भाव रखने लगेंगे। यह भाव हमें आदि से अनंत तक पहुंचाने का सामर्थ्य रखता है।

Comments

Popular posts from this blog

Embark on Your Divine Journey to Bliss, the state of Shivyog Samadhi!

ECHOES OF THE ANCIENTS: ANCESTRAL GUIDANCE FOR MODERN TIMES || Yoga of Immortals || Ishan Shivanand

तनावमुक्त जीवन के लिए क्या करें?