जीवन में आत्मविश्वास का क्या महत्व है?


जीवन में आत्मविश्वास का क्या महत्व है?

इस संसार में दो प्रकार के लोग होते हैं:- एक वो, जो अपने जीवन में मिली हताशा और निराशा के चलते अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं और दूसरे वो, जो अपने जीवन में उन्नति के शिखर को प्राप्त करते हैं और आगे भी जीवन में कुछ करने की तमन्ना रखे हुए हैं। ऐसे लोगों को देखकर वो लोग अक्सर अपनी किस्मत को दोष देते हैं जिनके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे लोगों को शिवयोग कहता है, कि भला ईश्वर को कोसने का क्या मतलब? ईश्वर सभी को जीवन में उन्नति करने का अवसर देता है। जिन लोगों का आत्मविश्वास मजबूत होता है वो लोग लक्ष्य प्राप्ति के प्रयासों को कर सफलता प्राप्त करते हैं क्योंकि उनके अंदर आत्मविश्वास होता है और आत्मविश्वास मनुष्य की वह शक्ति है जो व्यक्ति को बड़े से बड़े और कठिन से कठिन लक्ष्यों में सफलता प्राप्त कराता है। यह आत्मविश्वास आपके अंदर भी आ सकता है और इसके लिए आपको शिवयोग की शक्तिशाली साधनाओं को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाना होगा। यह साधनाएं इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आप अपने जीवन को पूर्ण रूप से बदल सकते हैं। हताशा और निराशा के जीवन से मुक्त होकर आप भी सुख-शांति और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Embark on Your Divine Journey to Bliss, the state of Shivyog Samadhi!

ECHOES OF THE ANCIENTS: ANCESTRAL GUIDANCE FOR MODERN TIMES || Yoga of Immortals || Ishan Shivanand

तनावमुक्त जीवन के लिए क्या करें?